Friday, 05 July, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

सास मेरे साथ बनाना चाहती है शारीरिक संबंध... बहू ने लगाये गंभीर आरोप

Posted at: Jun 26 2024 8:34PM
thumb

आगरा। UP  के आगरा से एक सनसनीखेज केस सामने आया है, मामले में एक बहू ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाया है। बहू अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची और FIR दर्ज कराने की मांग की। बहू का कहना है कि सास उसके साथ जबरदस्ती करती थी और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती थी।
 
आगरा की महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का केस दर्ज करवाया है और साथ में अपनी सास पर आरोप लगाया है कि सास अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने 2022 में गाजीपुर जिले में आलोक उपाध्याय से शादी की थी। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के तुरंत बाद ही ससुराल में उसे परेशान करना और दुर्व्यवहार करना शुरू हो गया।
 
परेशान और प्रताड़ित करने के आरोप के साथ ही महिला ने सास पर आरोप लगाया है कि उसकी सास ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश लेकिन जब बहू ने विरोध किया तो उसके सात अत्याचार किया गया। सास ने ब्लेड लेकर हमला कर दिया। इस हमले में बहू बुरी तरह घायल हो गई। उसने बताया कि उसके हाथ में टांके लगे थे। इतना ही नहीं, महिला ने बताया कि पति की भाभी ने उसके सारे कपड़े छीन लिए और एक महीने तक इस महिला को सिर्फ एक ही कपड़े में रहना पड़ा। आरोप लगाया है कि उसे एक महीने तक कमरे में बंद रखा गया था और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने कहा कि पिछले साल एक बेटे को को जन्म देने के बाद उसके ऊपर अत्याचार और बढ़ गया।